बड़गांव: छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, सांसद ने बात की
उदयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोका, इस बीच सांसद डॉ. मन्नालाल रावत मौके पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। सांसद ने आश्वस्त किया कि वे बुधवार को मुख्यमंत्री से मिलकर छात्रसंघ चुनाव की मांग रखेंगे।