बड़गांव: उदयपुर में नीमज माता रोप-वे पर बड़ी मॉक ड्रिल: फंसे पर्यटकों का लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन
उदयपुर के नीमज माता रोप-वे पर मंगलवार को तकनीकी खराबी से ट्रॉली अटकने की स्थिति को लेकर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेन्स की संयुक्त आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में हुई इस ड्रिल में फंसे पर्यटकों को चैन-कुम्पी की सहायता से सुरक्षित नीचे उतारने का लाइव रेस्क्यू प्रदर्शन किया गया।