बड़गांव: सांप के काटने पर थैली में सांप लेकर MB हॉस्पिटल पहुंचे जमील, सूझबूझ व हॉस्पिटल स्टाफ की तत्परता से बची जान
उदयपुर के खांजीपीर में सांप काटने पर युवक जमील ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को थैली में बंद कर एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सांप की पहचान कर एंटी वेनम देकर समय पर इलाज शुरू किया, जिससे जमील की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। सांप को वन विभाग को सौंपा गया। इलाके में घटना की चर्चा रही।