बेल्थरा रोड: पड़सरा नदौली ताजपुर गांव में मनरेगा का पैसा मांगने पर प्रधान ने मजदूर को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
उभांव थाना के पड़सरा नदौली ताजपुर गांव में मनरेगा की मजदूरी मांगने पर प्रधान ने मजदूर विशुनदेव राजभर की पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक मजदूर को दो लोग डंडे के साथ पीट रहे है। मजदूर डंडे से बचने का प्रयास कर रहा है तो प्रधान खुद ही मजदूर को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है।