बेल्थरा रोड: बछईपुर चट्टी पर मिला भटकता बालक, परिजनों तक पहुंचाने में जुटे समाजसेवी
नगरा थाना के बछईपुर चट्टी पर सोमवार को एक बालक भटकता हुआ मिला है। बालक अपनी पहचान और निवास स्थान बताने में असमर्थ है। जिसके कारण उसे नगरा के एक समाजसेवी के देखरेख ने रखा गया है। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को भी दे दी है। बालक अपनी पहचान नहीं बता पा रहा है। लोगों ने सोमवार को शाम 6 बजे बालक की फोटो सोशल मीडिया पर जारी कर लोगों से पहचान करने की अपील किया है।