राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्रों ने सोमवार को नगरा थाना पुलिस से मिलकर यातायात नियमों को समझा। नगरा थाना के एसआई अखिलेश्वर शर्मा एवं हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार ने छात्रों को दोपहिया और चारपहिया वाहन के परिचालन और सुरक्षा मानकों को विस्तार से बताया।