बेल्थरा रोड: वाहन के धक्के से मृत वृद्ध की पहचान हुई, बेटे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ उभांव थाना में दर्ज कराया मुकदमा
उभांव थाना के तिरनई चट्टी के पास तेज रफ्तार वाहन के धक्के से मृत हुए वृद्ध की पहचान पुलिस ने मुद्रिका राम 85 वर्ष ग्राम कसौंडर थाना भीमपुरा निवासी के रूप में की गई। मृतक के पुत्र विजय राम ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। उभांव थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।