बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा प्रेक्षागृह में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित
आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा प्रेक्षागृह में मंगलवार को सीयर शिक्षा क्षेत्र के सभी राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष की मौजूदगी में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जो दोपहर 3 बजे तक चला। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सीयर राकेश कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया।