बेल्थरा रोड: नगरा में युवती के शव लटकाने के मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
नगरा थाना क्षेत्र में युवती की हत्याकर शव को घर के बाहर ही पेड़ से लटकाने जैसे गंभीर अपराध पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने बेल्थरारोड में सोमवार को शाम 7 बजे बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारा दिया था कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लेकिन बेटी को न तो पढ़ा पा रहे है और न ही बचा पा रहे है।