बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में डायन बताकर महिला, पुत्र और पति की पिटाई
Barh, Patna | Jun 16, 2025 घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी पंचायत की है जहां कुछ लोगों ने सोमवार की शाम 7 बजे एक महिला को डायन कह कर बुरी तरह से पीटा है। यही नहीं जब उस महिला को बचाने के लिए उस महिला के पति और पुत्र गये तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।