बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर मालिक से किराया मांगने पर मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी
Barh, Patna | Jun 14, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में एक ट्रैक्टर मालिक को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया तथा उसके स्कॉर्पियो गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया । पीड़ित ट्रैक्टर मालिक पिंटू कुमार ने शनिवार की सुबह 10 बजे बताया कि वह ट्रैक्टर बेढ़ना के एक व्यक्ति सौरभ को किराया पर दिया था। वह उस ट्रैक्टर से मिट्टी कटवाने का काम करता था। उसने पहले ड्राइवर को पीटा फिर उसके साथ मारपीट की।