बाढ़: फोरलेन पर मिला किशोर का अधजला शव, पुलिस जांच में जुटी
Barh, Patna | Jun 15, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना के पास फोरलेन पर एक हृदयविदारक घटना प्रकाश में आई है जहां एक किशोर की लाश रविवार की सुबह लगभग 9 बजे अधजली अवस्था में पाई गई। उस रास्ते से गुजर रहे मंगर चक के छोटू कुमार ने उस शव को देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। उसने बताया कि 13 साल का लड़का प्रतीत होता हैं जिसे पेट्रोल से जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।