बाढ़: बाढ़ में अंधाधुंध गोलीबारी, दो लोग घायल, पटना रेफर
Barh, Patna | Jun 15, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के पूरा गांव में बेख़ौफ़ बदमाशों द्वारा दो व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को शनिवार को लगभग साढ़े 4 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों घायलों को बेहतर चिकित्सा हेतु पटना रेफर कर दिया गया है।