जान लेने के इरादे से बाइक सवार को मारी ट्रैक्टर से टक्कर, पीटा भी, जौरा पुलिस ने चार सगे भाइयों को पकड़ा👇
घटना 31 अगस्त की शाम की है। राजेन्द्र कुशवाह अपनी पत्नी रानी के साथ बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में पार के पुरा से पहले पीपल वाले पेड के पास गांव का ही बृजेश कुशवाह ट्रैक्टर से अपने भाई दिनेश कुशवाह व लाल सिंह कुशवाह के साथ आया। वहीं उसका चौथा भाई धर्मेंद्र कुशवाह रणवीर कुशवाह को लेकर बाइक से वहां पहुंच गया। पहले बृजेश ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर राजेन्द्र को गिरा दिया। इसके बाद सभी ने उसकी मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अब पुलिस ने बृजेश कुशवाह सहित उसके भाई दिनेश कुशवाह, लाल सिंह कुशवाह तथा धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह निवासीगण ग्राम घूघस थाना जौरा को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर एवं लोहे का सरिया जब्त किया है।