प्रेस नोटः- चित्रकूट पुलिस
*पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थाना कोतवाली का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
आज दिनांक 22.08.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली का निरीक्षण कर थाना परिसर एवं अभिलेखों की स्थिति, पुलिस व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, मेस, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं परिसर का निरीक्षण किया गया। संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव एवं अभिलेखों को अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर आने वाले फरियादियों/पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को विवेचनाओं का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी एवं लंबित अभियोगों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु पुलिस गश्त, पिकेट एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
महिला एवं बाल अपराधों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने, पीड़ितों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर की कमियों को दूर करने,साफ सफाई कराने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।