कुरडेग: सिमडेगा की कोलेबिरा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Kurdeg, Simdega | Oct 24, 2026 सिमडेगा के कोलेबिरा पुलिस ने 1 किलो 712 ग्राम गांजा के साथ बिहार और जमशेदपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम ने शनिवार 4 बजे बताया कि 23 अक्टूबर को गश्ती के दौरान संदिग्ध क्रेन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 1 किलो 709 ग्राम और चालक की जेब से 3.33 ग्राम गांजा बरामद हुआ।