काको: 19 मई से पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ शुरू, तैयारियों को लेकर डीएम ने शैदाबाद पंचायत का किया निरीक्षण
जहानाबाद में 19 मई 2026 से शुरू होने वाले ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों को लेकर डीएम अलंकृता पाण्डेय ने काको प्रखंड के सैदाबाद परसाईन पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। मनरेगा, आवास, राशन और आरटीपीएस मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।