देवघर: देवघर एम्स में स्वच्छता शपथ समारोह का आयोजन
देवघर. एम्स देवघर में स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित कर स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता दोहरायी गयी. समारोह में स्वच्छता को केवल संस्थान की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया.