चकरनगर: दीपावली पर चकरनगर के बाजारों में उमड़ी भीड़, पटाखों से सजा बाजार
दीपावली पर्व को लेकर कस्बा सहित आसपास के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों की सजावट, पूजन सामग्री, मिठाइयों और पटाखों की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की चहल-पहल बनी हुई है। त्योहार के दिन भी बच्चों, युवाओं और परिवारों ने जमकर खरीदारी की। कस्बा चकरनगर में राजपुर रोड स्थित जैन परिसर में पटाखों का बाजार सजा हुआ है। प्रशासन की अनुमति के बाद पटाखे बेच जा रहे।