भितरवार: बामरोल में 60 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया
बामरोल अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में इस बेस कीमती शासकीय भूमि पर उगाई गई सरसों की फसल की कटाई शुरू हुई। आशंका के चलते प्रशासन ने इन्हें पहले ही बांड ओवर कर दिया था। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है सरकारी जमीन पर किया गया कोई भी अवैध लाभ शासन के खाते में ही जाएगा।