#Pauri_Garhwal: कोटद्वार पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी बदमाश आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला जून 2026 में कोटद्वार निवासी उमेश चंद बमोला के घर हुई चोरी से जुड़ा है, जब वे परिवार सहित गांव गए हुए थे। सूचना मिलने पर कोतवाली कोटद्वार में धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से 6 जुलाई 2026 को घटना में शामिल 4 आरोपियों मोहित, कासिफ, आमिर और आसिफ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
मास्टरमाइंड आरिफ निवासी ब्रह्मपुरी, न्यू उस्मानपुर, दिल्ली वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था और घटना में प्रयुक्त उसकी कार पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी थी।
जब वह अपनी कार छुड़ाने के इरादे से कोटद्वार पहुंचा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।
#CrimeNews #uttarakhand