गुन्नौर: गांव हुसैनपुर भूड़ निवासी महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटका हुआ मिला
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर भूड़ निवासी श्यामवीर की पत्नी सर्वेश देवी का शव रविवार रात करीब 8 बजे कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। शव लटका हुआ देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। श्यामवीर की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले धनारी थाना क्षेत्र के गांव बंदरई से हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।