जमुई: थाना चौक मोहल्ला में घरेलू विवाद के दौरान हुई हिंसक झड़प का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026 शहर के थाना चौक मोहल्ला में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान एक पक्ष द्वारा घर पर पत्थराव करने का वीडियो शुक्रवार की शाम 5:00 बजे सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जाती है। पत्थराव व मारपीट में दोनों पक्ष से तीन लोगों के घायल होने की भी बातें सामने आई है।