धार: पर्यटन नगरी मांडु में 20 दिन बाद पर्यटन सीजन की होगी शुरुआत, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अब तक नहीं उठाए कदम
Dhar, Dhar | May 24, 2025 धार जिले की विश्व प्रसिद्ध नगरी मांडू में पर्यटन सीजन शुरू होने में केवल 20 दिन बचे हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी तक तैयारियों को लेकर कोई भी कदम उठाए नहीं गए हैं। पिछले सालों में जिला प्रशासन का दल सीजन से पहले व्यवस्थाएं देखने पहुंचता था। इस बार ऐसी कोई गतिविधि नहीं दिख रही है।