धार: धार में ₹3 करोड़ का नेशनल स्विमिंग पुल 9 महीने बाद भी अधूरा, PWD SDO ने 15 जून तक पूरा होने की बात कही
Dhar, Dhar | May 24, 2025 धार शहर में उदय रंजन क्लब मैदान पर नेशनल लेवल का स्विमिंग पुल बनाया जा रहा है। जिसकी लागत 3 करोड़ रुपए है। पूल का निर्माण पिछले 9 महीने से चल रहा है। पहले इसे 3 महीने में पूरा करना था, लेकिन अब तक सिर्फ 80% काम ही पूरा हो पाया है। बाकी 20% काम अगले एक महीने में पूरा होगा।