धार: धार में राज्यपाल मंगभाई पटेल के आगमन को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री सवित्री ठाकुर ने तैयारियों का निरीक्षण किया
Dhar, Dhar | May 24, 2025 धार में आयोजित होने जा रहे सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम “संकल्प - प्रयास से आशा: एक कदम जागरूकता की ओर” की तैयारियों का केंद्रीय राज्यमंत्री सवित्री ठाकुर ने पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम पहुँचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।