उज्जैन: डबल मर्डर के बाद पुलिस का एक्शन शॉर्ट एनकाउंटर में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नीलगंगा चौराहे पर शनिवार देर रात पुराने विवाद को लेकर गोरकर और
पासी गुट आमने-सामने हो गए। पासी गुट के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने गोरकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। पथराव के बाद गोलियां की आवाज से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गोरकर परिवार के दो युवक की मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के दो लोग घायल हो गए।
मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। वहीं पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसमें एक महिला शामिल है। एक आरोपी का एनकाउंटर भी किया गया है।
दरअसल शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे नीलगंगा - चौराहे के समीप रहने वाले पहलवान नेता दिलीप राव गोरकर उर्फ दिल्लू पहलवान के परिवार के लोगों पर अचानक पासी गुट के लोगों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते ईंट - और पत्थर चलने लगे। इसके बाद गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
#ujjain #UjjainUpdates #madhaypradesh #death
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 19, 2026