नमामि गंगे प्रोजेक्ट: क्षिप्रा को स्वच्छ रखने के लिए 82 करोड़ से बन रहे STP का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण 💧🏗️
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर क्षिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और आगामी सिंहस्थ महापर्व के लिए स्वच्छ जल प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने आयुर्वेदिक धन्वंतरी कॉलेज के पीछे 82 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 22 MLD सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP), ईटीपी और पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्राइंग-डिजाइन की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को सभी खुदाई, पाइपलाइन और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
#UjjainNews #NamamiGange #KshipraRiver #UjjainMunicipalCorporation #Simhastha2028
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 19, 2026