Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

उज्जैन: डबल मर्डर के बाद पुलिस का एक्शन शॉर्ट एनकाउंटर में मुख्य आरोपी गिरफ्तार नीलगंगा चौराहे पर शनिवार देर रात पुराने विवाद को लेकर गोरकर और पासी गुट आमने-सामने हो गए। पासी गुट के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने गोरकर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। पथराव के बाद गोलियां की आवाज से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गोरकर परिवार के दो युवक की मौत हो गई, जबकि उसी परिवार के दो लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। वहीं पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसमें एक महिला शामिल है। एक आरोपी का एनकाउंटर भी किया गया है। दरअसल शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे नीलगंगा - चौराहे के समीप रहने वाले पहलवान नेता दिलीप राव गोरकर उर्फ दिल्लू पहलवान के परिवार के लोगों पर अचानक पासी गुट के लोगों ने हमला कर दिया। देखते ही देखते ईंट - और पत्थर चलने लगे। इसके बाद गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। #ujjain #UjjainUpdates #madhaypradesh #death

Ujjain Urban, Ujjain | Jul 19, 2026

MORE NEWS

मोहन बड़ोदिया पुलिस ने 7 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर कॉम्बिंग गश्त में 18 वारंटी दबोचे

मोहन बड़ोदिया पुलिस ने 7 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार कर कॉम्बिंग गश्त में 18 वारंटी दबोचे

Ujjain Urban, Ujjain | Jul 20, 2026

उज्जैन: रामघाट पर गहरे पानी में डूबे दो श्रद्धालु, होमगार्ड और SDRF जवानों ने बचाई जान 🏊‍♂️🙏
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी दो युवक महाकालेश्वर दर्शन के उपरांत रामघाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मुस्तैद SDRF सैनिक राजेंद्र रॉगोटा और होमगार्ड सैनिक विजय दायम ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवानों की इस सतर्कता और साहस की जमकर सराहना हो रही है।
#UjjainNews #SDRF #HomeGuard #RamGhat #LifeSavers Sitit24News

उज्जैन: रामघाट पर गहरे पानी में डूबे दो श्रद्धालु, होमगार्ड और SDRF जवानों ने बचाई जान 🏊‍♂️🙏 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी दो युवक महाकालेश्वर दर्शन के उपरांत रामघाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मुस्तैद SDRF सैनिक राजेंद्र रॉगोटा और होमगार्ड सैनिक विजय दायम ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवानों की इस सतर्कता और साहस की जमकर सराहना हो रही है। #UjjainNews #SDRF #HomeGuard #RamGhat #LifeSavers Sitit24News

Ujjain Urban, Ujjain | Jul 20, 2026

उज्जैन: पीएम आवास योजना के निर्माण स्थल पर रंगदारी और मारपीट, नीलगंगा पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार 🚨🔨

नीलगंगा थाना क्षेत्र की मंछामन कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे भवन निर्माण स्थल पर अवैध वसूली (रंगदारी) और मारपीट करने वाले 4 आरोपियों और 2 बालकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ठेकेदार की शिकायत के अनुसार, आरोपी कुलदीप उर्फ बड़े और उसके साथियों ने शराब के लिए पैसों की मांग करते हुए मजदूरों के साथ गाली-गलौज और ईंट-पत्थरों से मारपीट की थी, जिससे दो मजदूर घायल हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #NilgangaThana #Sitit24News

उज्जैन: पीएम आवास योजना के निर्माण स्थल पर रंगदारी और मारपीट, नीलगंगा पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार 🚨🔨 नीलगंगा थाना क्षेत्र की मंछामन कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे भवन निर्माण स्थल पर अवैध वसूली (रंगदारी) और मारपीट करने वाले 4 आरोपियों और 2 बालकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ठेकेदार की शिकायत के अनुसार, आरोपी कुलदीप उर्फ बड़े और उसके साथियों ने शराब के लिए पैसों की मांग करते हुए मजदूरों के साथ गाली-गलौज और ईंट-पत्थरों से मारपीट की थी, जिससे दो मजदूर घायल हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। #UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #NilgangaThana #Sitit24News

Ujjain Urban, Ujjain | Jul 20, 2026

सुबह-सुबह कीजिए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन🙌

#Mahakaleshwar #mahakal #UjjainMahakal 
#ujjajn #BhasmaAarti

सुबह-सुबह कीजिए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन🙌 #Mahakaleshwar #mahakal #UjjainMahakal #ujjajn #BhasmaAarti

Ujjain Urban, Ujjain | Jul 20, 2026

उज्जैन: मवेशी को बचाने में 100 फीट दूर उछलकर गिरी ओवर स्पीड कार, एयरबैग खुलने से बची जान 🚗💥
उज्जैन में हीरा मिल कुंड के पास स्मार्ट रोड तिराहे पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में हवा में उछल गई। कार डिवाइडर, बेंच और स्ट्रीट लाइट के खंभे को तोड़ते हुए करीब 100 फीट दूर मैदान में जाकर गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि समय पर एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई।
#UjjainNews #RoadAccident #RoadSafety #CarCrash #SmartRoadUjjain Sitit24News

उज्जैन: मवेशी को बचाने में 100 फीट दूर उछलकर गिरी ओवर स्पीड कार, एयरबैग खुलने से बची जान 🚗💥 उज्जैन में हीरा मिल कुंड के पास स्मार्ट रोड तिराहे पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार कार मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर फिल्मी स्टाइल में हवा में उछल गई। कार डिवाइडर, बेंच और स्ट्रीट लाइट के खंभे को तोड़ते हुए करीब 100 फीट दूर मैदान में जाकर गिरी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि समय पर एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई। #UjjainNews #RoadAccident #RoadSafety #CarCrash #SmartRoadUjjain Sitit24News

Ujjain Urban, Ujjain | Jul 20, 2026