उज्जैन में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात 🚨🔫
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जूना अखाड़ा चौराहे पर शनिवार देर रात पुरानी रंजिश (होली के समय का विवाद) को लेकर पासी और गौरकर पक्ष में भीषण खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने खड़े लोकेश गौरकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने आए छोटे भाई जय गौरकर पर तलवार से जानलेवा हमला हुआ, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में भारी तनाव है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
#UjjainNews #CrimeNews #DoubleMurder #UjjainPolice #MPNews Sitit24News