बरवाला: पिंजौर नालागढ़ रोड पर आरओबी पर अज्ञात टैंकर ने बोलोरो गाड़ी को टक्कर मारी और भाग गया, बलेरो सवार बाल-बाल बचे
पिंजौर नालागढ़ रोड़ पर आर ओ बी पर अज्ञात टैंकर बोलोरो गाड़ी को टक्कर मारकर भाग गया। हादसा शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब हुआ। मिली जानकारी अनुसार बोलोरो गाड़ी सवार इस हादसे में बाल बाल बचे। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।