बरवाला: पंचकूला के कृषि विज्ञान केंद्र में फल और सब्जी पर 5 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला में फल, सब्जी के प्रसंस्करण व परिरक्षण विषय पर व्यवसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण मे 60 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। फल व सब्जी की कटाई उपरांत होने वाले नुकसान को कम करने और मूल्य संवर्धन करके अच्छा लाभ कमाने के सभी पहलुओं पर बात की गई।