बरवाला: गांव फतेहपुर दिवानवाला में अवैध निर्माण को जेसीबी से किया गया ध्वस्त
उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में नगर योजनाकार पंचकूला के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव फतेहपुर दिवानवाला में 4 दुकानें और 1 फार्म हाउस व गांव गणेश भोरिया में दुकान को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया।