बरवाला: मोगीनन्द में पुलिस लाइन के पास ट्रक के ब्रेक फेल, दो दुकानें क्षतिग्रस्त
पंचकूला में मोगीनन्द के नजदीक शुक्रवार को सुबह 11 बजे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो दुकानों में घुस गया और दोनों दुकानों को तोड़ दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।