गुना: कोलुआ मार गांव में भूमि विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचा प्रशासन
Guna, Guna | Apr 29, 2026 गुना तहसील के ग्राम कोलुआ मार में लंबे समय से भूमि सीमांकन और कब्जे के विवाद पर प्रशासन ने कार्यवाही की। 29 अप्रैल को तहसीलदार सुनील वर्मा ने बताया, फरियादी भुजबल सिंह और हरप्रसाद धाकड़ के बीच लंबे समय से विवाद पूर्ण स्थिति थी। तहसीलदार और एसडीएम कोर्ट में प्रकरण के साथ कलेक्टर से की शिकायत पर मोबाइल कोर्ट के माध्यम से मौके पर सीमांकन कब्ज का समाधान किया।