साँवलिया सेठ का दिव्य श्रृंगार: पांच सुगंधित फूलों से महका मंदिर प्रांगण
5 प्रजाति के फूलों से सजाया साँवलिया का दरबार
साँवलियाजी | साँवलियाजी का मंदिर बुधवार व गुरुवार को फूलों की खुश्बू से महक उठा। भीलवाड़ा निवासी कंदोई परिवार द्वारा मुख्य मंदिर में केवड़ा, मोगरा, चंपा, चमेली, गुलाब आदि प्रजाति के फूलों की बंदनवार, माला एवं गुलदस्तों से सजावट की गई। गुरुवार सुबह पुजारी कमलेश एवं गोविंद वैष्णव ने भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया। भगवान को विशेष भोग अर्पित किया।
#sawariyasethtemple #rajasthan #mewar #trendingudaipur
Badgaon, Udaipur | Jul 17, 2026