नैनवां पंचायत समिति में विधायक अशोक चांदना और पुलिस के बीच तीखी भिड़ंत, बैरिकेडिंग हटाकर गाड़ी अंदर ले जाने पर हुआ विवाद
बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हो गया। हिंडोली-नैनवां से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पुलिस अधिकारियों से गाड़ी की एंट्री को लेकर तीखी बहस हो गई।
पंचायत समिति के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसी दौरान विधायक अशोक चांदना अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और गाड़ी अंदर ले जाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि विधायक ने खुद बैरिकेडिंग हटाई और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी से तीखी बहस की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत भी मौजूद थे।
विधायक समेत 7 नामजद, FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार, इस घटनाक्रम के बाद नैनवां थाने में विधायक अशोक चांद�