प्रतापगढ़: देवली गांव के खेत में बेहोश मिली किशोरी, हाथ-पैर बंधे थे और नाक से बह रहा था खून, एसपी ने जायजा लेने के बाद दी जानकारी
लीलापुर थाना क्षेत्र के देवली गांव में 16 वर्षीय किशोरी रविवार दोपहर को घर से बकरी चराने गई थी।किशोरी का भतीजा देर शाम खेत की तरफ गया तो वह चिल्लाने लगा। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो देखा कि बेहोश पड़ी किशोरी के हाथ पीछे की ओर बथे गले में उसका दुपट्टा कसा हुआ था। नाक से खून निकल रहा था।मध्य रात्रि को एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी दी।