"हर घर तिरंगा अभियान" के तहत जामलीकला में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
---
हर घर तिरंगा अभियान के तहत खंडवा जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रभात फेरी एवं तिरंगा रैली आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में म प्र जन अभियान परिषद की पंधाना ब्लॉक की नवांकुर संस्था अक्षर ज्योति शिक्षा एवं जन सेवा समिति द्वारा ग्राम जामली कला के शासकीय माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया । यह तिरंगा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए स्कूल में पहुंची। इस दौरान नवांकुर संस्था से अध्यक्ष ज्योति चौधरी, ग्राम प्रस्फुटन समिति जामली कला के कार्यकर्ता संतोष पंवार, स्कूल के शिक्षकगण एवं ग्रामवासी भी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#HarGharTiranga
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026