लखीसराय: नीट परीक्षा को लेकर लखीसराय में पुलिस मुस्तैद,परीक्षा केंद्रों पर सघन चौकसी
नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 को कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य रविवार को लखीसराय में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. इसे लेकर अपराह्न 12:52 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपनी सोशल मीडिया साइट पर जानकारी साझा किया गया. सभी परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.