पुपरी: पुपरी पुलिस ने मझौर चौक के कोचिंग सेंटर से 899 बोतल शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
मध निषेध थाना पुपरी की पुलिस मझौर चौक के समीप एक कोचिंग सेंटर परिसर से एक पिकअप से 899 बोतल शराब के साथ अजित चौधरी एवं मो. महफूज को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस गुरुवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।