जतारा: जतारा तहसील में लेनदेन के आरोपों में एक बाबू फिर निलंबित
जतारा तहसील कार्यालय जतारा में सहायक वर्ग-3 महेश कुमार तिवारी को आज मंगलवार शाम 5 बजे कलेक्टर टीकमगढ़ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में अपील प्रकरणों की संदिग्ध प्रमाणित प्रतियां जारी करने, आरसीएमएस रिकॉर्ड में विसंगतियों और वायरल वीडियो में कथित लेनदेन का उल्लेख है। प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की गई।