सिमडेगा: नौकरी के नाम पर 900 लोगों से 5-6 करोड़ रुपये की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार
गुरुवार को 10 बजे सिमडेगा पुलिस ने नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले का खुलासा किया। एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि करीब 900 लोगों से 5-6 करोड़ की ठगी हुई है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ितों की राशि लौटाने के लिए आरोपियों की संपत्ति अटैच की जाएगी। एसपी ने कहा कि तीसरी-चौथी लेवल के कर्मी सीधे दोषी नहीं हैं।