उधवा: बेगमगंज गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन लोग घायल
राधानगर थाना क्षेत्र के बेगमगंज गांव में शुक्रवार को घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे इसकी जानकारी मिली है।