भीलवाड़ा: RAS अफसर के घर फिरौती की चिट्ठी रखने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, लिया तीन दिन के रिमांड पर
भीलवाड़ा। शहर के सुभाषनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कपासन में पदस्थापित आरएएस अफसर राजेश सुवालका के पिताजी के रमा विहार स्थित घर में 3 करोड रुपए की फिरौती मांगने की चिट्ठी रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसे न्यायालय के आदेश पर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। सुभाष नगर थाना अधिकारी शिवराज गुर्जर ने जानकारी दी।