भांडेर: बेरछ गांव में रेत निकासी को लेकर फायरिंग, ट्रैक्टर निकालने के बदले पैसे मांगे, नहीं देने पर चलाईं गोलियां
बेरछ घाट पर रेत से भरा ट्रैक्टर निकालने को लेकर दबंगों ने कट्टों से फायरिंग कर दी। घटना में ट्रैक्टर चालक और उसके साथी बाल-बाल बच गए।आरोप है कि,आरोपियों ने रेत ले जाने के बदले जबरन पैसे की मांग की और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।बेरछ निवासी प्रदुम्न यादव ने बताया कि, वह अपने साथी रवि यादव के साथ शनिवार सुबह बेरछ घाट से बालू ट्रैक्टर निकाल रहा था