बक्सर: बक्सर में गंगा में पानी बढ़ने पर भी नाव से शराब तस्करी, 39 लीटर शराब के साथ किशोर धराया
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026 बक्सर नगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने नई बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के पास घेराबंदी कर बाइक पर शराब ले जा रहे दो किशोरों को रोका। इस दौरान एक किशोर को हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।