जामताड़ा:जिले में अक्वान साइक्लोन से हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण खेतों में लगी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान काफी चिंतित और परेशान हैं। बेमौसम बारिश ने किसानों को बेहाल कर दिया है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीण हीरालाल सोरेन ने सरकार से मांग है कि स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए तथा फसल नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। वहीं जिला कृषि पदाधिकारी अनूप कुमार हेम्ब्रम ने बताया कि अकवन साइक्लोन का प्रभाव पड़ा है, जिससे किसानों से अपील की गई है कि जब तक बारिश समाप्त न हो तब तक धान फसल की कटाई न करें, कटाई करने से फसल सड़ सकती है। बारिश समाप्त होने के पश्चात ही कटाई करें। इसके बावजूद यदि किसानों की फसल का नुकसान पहुंचा तो आकलन करने के बाद उन्हें मुआवजा दिया जायेगा।
Simdega, Simdega | Nov 21, 2026