मड़ावरा: मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में आगामी मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
मड़ावरा के पुलिस थाना परिसर में सोमवार की शाम करीब 5बजे एसडीएम की अध्यक्षता में मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में एसडीएम ने लोगों से कहा कि इस त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परम्परा की शुरूआत न कि जाये।मोहर्रम त्यौहार शान्ति और सद्भावना पूर्वक मनायें। इस दौरान अगर कोई अराजकता करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।