हुज़ूर: कोलार को मिला नया कजलीखेड़ा थाना, कलेक्टर ने जारी की अधिसूचना
Huzur, Bhopal | Feb 13, 2026 भोपाल के कोलार क्षेत्र में अब दो थाने हो गए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा अधिसूचना जारी करते ही कजलीखेड़ा नया थाना अस्तित्व में आ गया। यह भोपाल का 38वां थाना है, जो अब तक के सबसे बड़े कोलार थाने से अलग किया गया है। करीब 4 लाख की आबादी वाले कोलार क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया|